अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पीएमजेएसवाई डिवीजन जम्मू के तहत 18 कार्यकारी अभियंताओं को आहरण एवं संवितरण शक्तियां (डीडीओ शक्तियां) दी गई हैं। यह 1 अफ्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेंगी। डीडीओ प्रशासनिक विभाग को मासिक प्राप्ति/व्यय विवरण देंगे।
लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार की ओर से जारी एक आदेश में कार्यकारी अभियंता पीएमजेएसवाई डिवीजन जम्मू को अतिरिक्त ट्रेजरी गांधीनगर जम्मू की डीडीओ शक्तियां दी गई हैं। इसी तरह कार्यकारी अभियंता डिवीजन कठुआ को जिला ट्रेजरी कठुआ, कार्यकारी अभियंता डिवीजन बिलावर को तहसील ट्रेजरी बिलावर, कार्यकारी अभियंता डिवीजन राजोरी को जिला ट्रेजरी राजोरी, कार्यकारी अभियंता कोटरंका (बुद्धल) को तहसील ट्रेजरी कोटरंका की डीडीओ शक्तियां दी गई हैं।
इसी तरह कार्यकारी अभियंता मेंढर को तहसील ट्रेजरी मेंढर, कार्यकारी अभियंता डिवीजन पुंछ को जिला ट्रेजरी पुंछ, कार्यकारी अभियंता डिवीजन उधमपुर को जिला ट्रेजरी उधमपुर, कार्यकारी अभियंता डिवीजन रियासी को जिला ट्रेजरी रियासी, कार्यकारी अभियंता डिवीजन माहौर को तहसील ट्रेजरी माहोर, कार्यकारी अभियंता डिवीजन रामनगर को तहसील ट्रेजरी रामनगर, कार्यकारी अभियंता डिवीजन रामबन को जिला ट्रेजरी रामबन, कार्यकारी अभियंता डिवीजन डोडा को जिला ट्रेजरी डोडा, कार्यकारी अभियंता डिवीजन किश्तवाड़ को जिला ट्रेजरी किश्तवाड़, कार्यकारी इंजीनियर डिवीजन ठाठरी को तहसील ट्रेजरी ठाठरी, कार्यकारी अभियंता डिवीजन छात्रू को तहसील ट्रेजरी छात्रू, कार्यकारी अभियंता डिवीजन बनिहाल को तहसील सब ट्रेजरी बनिहाल और कार्यकारी अभियंता डिवीजन मढ़वाह को जिला ट्रेजरी किश्तवाड़ की डीडीओ शक्तियां दी गई हैं।