नशा मुक्त अभियान को लेकर गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करतीं एडीएम अनसूया जा
एडीएम ने संगठनों से बैठक कर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर को नशा मुक्त करने की दिशा में प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को एडीएम अनसूया जामवाल ने गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि पूरे शहर को नशा मुक्त कराया जाए। इसमें नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत आमजन को जागरूक किया जाएगा।
एडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचेगा। इस अभियान में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन शहर के सभी क्षेत्रों में इस कार्य के लिए जो भी संसाधनों की जरूरत पड़ेगी वह उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में संगठन के लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों की सूचना प्रशासन को देंगे।