स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक करते डीसी सचिन वैश्य। स्त्रोत सूचना विभाग
शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर विभागीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसमें आमजन की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। इसके लिए शहर के अंदर मजबूत स्वच्छता प्रबंधन होना चाहिए।
बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अब्दुल स्टार ने डीसी को बताया कि सर्वेक्षण को लेकर श्ज्ञहर को दस प्रमुख क्षेत्रों में बांटा गया है। इसमें कूड़े कचरे का संग्रह, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, मशीनीकरण,सफाई कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण प्रमुख हैं।
स्वच्छता बेहर हो इसके लिए समय समय पर निरीक्षण किए जा रहे हैं। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी जेके पाधा, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंताओं के अलावा उपमंडल मजिस्ट्रेट मौजूद थे।