जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता वितरण की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बताया कि मरम्मत कार्यों के चलते मंगलवार को वेयर हाउस, ज्यूल चौक और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह पीएसई, स्टेडियम, डोगरा मोहल्ला व आसपास के क्षेत्रों में वैकल्पिक रूप से आपूर्ति सुचारू की जाएगी। इसके साथ ही सर्कल कठुआ ने बताया कि यहां लोगेट इंडस्ट्री, सहार, शेर कोटला, कुमरी, कठेरा, बौरा, भेड़ ब्लोड और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्यूरो