फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मूक-बधिर बच्चों के लिए सरकार खोले विशेष आवासीय स्कूल

विज्ञापन
उपराज्यपाल को ज्ञापन सौंपते सीओपीसीओ के सदस्य फोटो सीओपीसीओ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शारीरिक रूप से दिव्यांग संगठनों के परिसंघ (सीओपीसीओ) ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञान भी सौंपा। इस दौरान मूक-बधिर बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए आवासीय विद्यालयों की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया।
सीओपीसीओ के अध्यक्ष राम दास दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा और सचिव सुशील शर्मा ने दिव्यांग बच्चों, विशेष रूप से मूक-बधिर बच्चों के लिए शैक्षिक संस्थानों की कमी से उपराज्यपाल को अवगत करवाया। इन बच्चों के लिए स्कूल नहीं होने से ऐसे बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मूक-बधिर बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों के बिना, दिव्यांग अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नौकरी में चार फीसदी आरक्षण का प्रभावी उपयोग अप्राप्य है।
विज्ञापन

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मासिक पेंशन में एक हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक बढ़ाने की मांग की। सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक रूप से दिव्यांग और ऑटिस्टिक व्यक्तियों के लिए विशेष 15,000 रुपये की मासिक पेंशन का प्रस्ताव किया है। पदोन्नति में आरक्षण, दिव्यांग व्यक्तियों की जनगणना की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें