फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची विशेष सारांश संशोधन में भाग लेने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जिम्मू। मुख्य चुनाव अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 77 नगरोटा और 27 बडगाम के नागरिकों से मतदाता सूची के चल रहे विशेष सारांश संशोधन (एसएसआर) में भाग लेने की अपील की है। अभियान 8 अप्रैल को शुरू हुआ था जबकि 24 अप्रैल को समाप्त होगा।
केवल दो दिन शेष रहने के साथ अब तक विधानसभा क्षेत्र 27 बडगाम और 77 नगरोटा में क्रमशः 1069 फॉर्म और 1575 फॉर्म प्राप्त हुए हैं। सभी नागरिक जो 1 अप्रैल 2025 तक 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके हैं और अभी तक मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं, उनसे एक बार फिर 24 अप्रैल से पहले मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने का अनुरोध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता के रूप में पंजीकरण करना एक मौलिक अधिकार और नागरिक कर्तव्य है। पात्र उम्मीदवार अपने संबंधित बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मतदाता हेल्पलाइन ऐप www.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें