जम्मू। एमए स्टेडियम में युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से खेल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 80 से अधिक पीईटीएस व पीईएम अधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण का उद़्घाटन युवा सेवा एवं खेल महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में ताइक्वांडो, तलवारबाजी, साॅफ्टबाल, सॉफट टेनिस प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने 13 प्रशिक्षित अधिकारियों को नामित किया है।
प्रशिक्षण से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। इस तरह के प्रशिक्षण सत्र आयोजित होते रहने चाहिए। इसमें अतुल शर्मा, ग्रिंदर सिंह, मुक्ता गुप्ता और रसजिंदर सिंह (सभी ताइक्वांडो), वरिंदर सिंह, मदन मोहन और उस्मत शबान (सॉफ्टबॉल) और अब रहमान खान, विशाल मल्होत्रा और शिवाली राजपूत (सभी सॉफ्ट टेनिस) खेल के लिए शामिल किए गए हैं।