फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; अगली सुबह सख्त सुरक्षा इंतजाम

Tue, 03 Jun 2025 12:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी झूठी निकली, लेकिन इससे पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।अमरनाथ यात्रा और पीएम दौरे को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई, हर यात्री और वाहन की सघन जांच की गई।
विज्ञापन
जम्मू रेल्वे स्टेशन पर वाहनों की जांच करते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू रेलवे स्टेशन को रविवार देर रात बम से उड़ाने की मिली धमकी फर्जी निकली है, लेकिन अमरनाथ यात्रा और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले स्टेशन पर बम की सूचना से पूरे सुरक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया। जम्मू स्टेशन के आसपास रेलवे कॉलोनी में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने पूरा इलाकों को खंगाला। सुरक्षा जांच के बाद बाद पुलिस ने बताया की सूचना फर्जी थी। सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी गई थी। प्लेटफार्म पर जाने वाले हर यात्री व हान की जांच की गई। बिना टिकट के किसी भी प्लेटफार्म पर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी
सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई फोन कॉल में स्टेशन परिसर में बम या विस्फोटक होने की बात कही गई, जिसके बाद जिला जम्मू पुलिस और रेलवे पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

जांच में धमकी झूठी निकली।इसके बाद पुलिस ने स्टेशन परिसर को खाली कराया और सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, यह रात का समय था इसलिए रेलवे स्टेशन में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे स्टेशन की बारीकी से जांच की गई।

अमरनाथ यात्रा और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले स्टेशन पर बम की सूचना से पूरे सुरक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया। जम्मू रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे कॉलोनी में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहते है। ऐसे में पुलिस ने पूरा इलाकों को खंगाला। सुरक्षा जांच के बाद बाद पुलिस ने बताया की सूचना फर्जी थी।

जम्मू पुलिस ने फोन कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि उसकी पहचान पुलिस ने व्यक्ति की पहचान जारी नहीं की। सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी गई थी। प्लेटफार्म पर जाने वाले हर यात्री की जांच की जा रही थी। बिना टिकट के किसी भी प्लेटफार्म पर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें