फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: सांबा के मुख्य चौक में फ्लाईओवर पर हादसा, ट्राले और स्कूटी में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

Wed, 15 May 2024 03:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा के मुख्य चौक में फ्लाईओवर पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां ट्राले ने स्कूटी को टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांबा में सड़क हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  जिला जम्मू के साथ लगते जिला सांबा के मुख्य चौक में फ्लाईओवर पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां ट्राले ने स्कूटी को टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू से कठुआ की ओर जा रही एक स्कूटी और कठुआ से जम्मू की ओर आ रहे एक ट्राला की सांबा के मुख्य चौक में फ्लाईओवर पर टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर ट्राला गलत साइड से जम्मू की ओर आ रहा था और उनसे स्कूटी को टक्कर मार दी।

इससे स्कूटी पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें