फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरटीसी की बस की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक पुल पर सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिक्रम चौक पुल पर वीरवार सुबह आरटीसी बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पुल पर ही पलट गई। गनीमत यह रही है इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार जेके02 एडब्ल्यू 3342 डोगरा चौक से बिक्रम चौक की तरफ आ रही थी। इस बीच ही पीछे से आ रही आरटीसी की बस ने कार को किनारे से टक्कर मार दी। इस कारण कार अनियंत्रित होकर पुल पर ही पलट गई। कार चालक बुजुर्ग व्यक्ति था, जो इस हादसे में बाल बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर कार पलटने से काफी लंबा जाम लगा। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को किनारे पर किया, जिसके बाट ट्रैफिक बहाल हुई। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में आपसी समझौता हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें