फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में पहाड़ी से मकान पर गिरा भारी पत्थर, एक की मौत, एक के दबे होने की खबर

Thu, 27 Apr 2023 05:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर कुड़िया में पहाड़ी से एक भारी पत्थर मकान पर गिरा जिसमें दबे 2 लोगों में से एक की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में अरशद हुसैन गनई नाम के युवक की मौत हो गई है और राशिद की जान बच गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। किश्तवाड़ शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर कुड़िया में पहाड़ी से एक भारी पत्थर मकान पर गिरा जिसमें दबे 2 लोगों में से एक की मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में अरशद हुसैन गनई नाम के युवक की मौत हो गई है और राशिद की जान बच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला किश्तवाड़ मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर कुड़िया गांव में आज तड़के लगभग 3:30 और 4:00 के बीच में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। मकान में दो युवक सोए हुए थे। एक 19 वर्षीय और एक उससे छोटा लगभग 17 वर्ष का जिसमें 19 वर्ष के युवा की मौत हो गई और दूसरा बाल-बाल बच गया। 

जानकारी अनुसार अरशद हुसैन गनाई  की मौत हो गई और पास में सोए हुए राशिद बाल-बाल बच गए। गांव के सरपंच मोहम्मद रफी शाह लोईदार ने कहा कि हम खतरे में हैं। पूरा गांव पहाड़ी के नीचे है। कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। जिस प्रकार आज का हादसा हुआ ऐसा पहले भी हुआ था। कुछ वर्ष पहले उसमें भी भारी नुकसान हुआ था और आज टनो के वजन के हिसाब से इस गिरे हुए पत्थर से दो गौशालाएं और एक मकान ध्वस्त हो गया। 
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि मकान में सोए हुए 19 वर्षीय की मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरा गांव स्तब्ध हैं। हम परेशान हैं कि जाएं तो जाएं कहां। हादसे के बाद जिला प्रशासन की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। हालांकि देर सुबह के बाद पुलिस की एक टीम आई जिसने मृतक को जिला अस्पताल किश्तवाड़ शिफ्ट किया जहां पर उसका पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद शव को उसके परिवार के हवाले कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें