जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी 17 अक्तूबर को सरकार के खिलाफ जम्मू में महारैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेंगे। मंगलवार को बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वे मांगें पूरी करवाने के लिए 110 दिन से हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार ने सुनवाई नहीं की। अब 17 अक्तूबर को महारैली कर सरकार को जगाएंगे।