आतंकी जाकिर मूसा का ऑडियो वायरल
- फोटो : डेमो फोटो
कश्मीर में आतंकी जाकिर मूसा का एक और ऑडियो टेप वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक इस ऑडियो टेप में मूसा ने जम्मू में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों पर कार्रवाई करने वाले लोगों और राजनेताओं को धमकी दी है।
मूसा ने इस टेप में उन राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और लोगों को धमकी दी है जो रोहिंग्याओं के खिलाफ चल रही मुहिम में शामिल हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी आतंकी संगठन द्वारा रोहिंग्याओं के समर्थन में कोई बयान जारी किया गया हो।
जारी ऑडियो टेप में मूसा द्वारा जम्मू में बसे रोहिंग्याओं का समर्थन किया गया है जो पिछले कई सालों से यहां अस्थायी कैंपों में रह रहे हैं। मूसा के द्वारा जारी ऑडियो में