फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्विज प्रतियोगिता में जाह्नवी रहीं अव्वल

Wed, 05 Mar 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। संविधान को अपनाने के 75वें वर्ष और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के महीने भर चलने वाले उत्सव के तहत प्रो. प्रीतपाल कौर के संरक्षण में और राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश चौधरी के समन्वय में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के छात्रों की उत्साही भागीदार रही।
विज्ञापन

ऑनलाइन क्विज में भारत के संविधान में निरंतरता और परिवर्तन और सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान सहित विविध विषयों पर प्रतिभागियों ने विचार रखे। प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय संविधान के विकास पर आलोचनात्मक सोच को बढ़ाना और कक्षा से परे सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देना था। बाद में विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें जाह्नवी मजोत्रा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि शिखा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें