फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन होगा या नहीं, 18 जून को होगा फैसला

Tue, 15 Jun 2021 07:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के आयोजन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की 17 और 18 को होगी बैठक।
विज्ञापन
बूढ़ा अमरनाथ जम्मू-कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू से पुंछ जिले के मंडी स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के आयोजन पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल अंतिम फैसला 18 जून को लेगी। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय नेताओं की बैठक में कोरोना परिदृश्य व यात्रा से संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश प्रशासन के सहयोग से विहिप व बजरंग दल श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन साल 2005 से करते आ रहे हैं। इस साल सात से 17 अगस्त तक यात्रा आयोजित करने का शेड्यूल बनाया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते यात्रा के कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है।

विहिप के प्रांत मीडिया सचिव राजेश भसीन का कहना है कि श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का जहां तक सवाल है तो विहिप व बजरंग दल के राष्ट्रीय नेताओं की इस विषय पर बैठक 17 और 18 जून को होनी है। यात्रा का आयोजन होगा या फिर इसे स्थगित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी के बाद जम्मू में वेंकटेश्वर मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, जम्मू के इन धार्मिक स्थलों पर भी होगा विकास
विज्ञापन

 
इसका निर्णय 18 जून को संगठन की तरफ से कर दिया जाएगा। हालांकि अगर यात्रा स्थगित भी होती है तो सांकेतिक यात्रा जम्मू से श्री बूढ़ा अमरनाथ देव स्थान तक जाएगी और तय परंपरा के तहत पूजा अर्चना होगी। हालांकि सांकेतिक यात्रा में कुछ सीमित संख्या में लोग ही यात्रा पर जा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें