फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 25 हजार से ज्यादा बाहरी राज्यों के वाहन बिना पंजीकरण चल रहे, होगी यह कार्रवाई

Tue, 15 Jun 2021 06:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू के मुकाबले कश्मीर संभाग में ऐसे वाहनों की संख्या अधिक, 250 पकड़े जा चुके
गैर कानूनी कामों में इस्तेमाल हो रहा ऐसे वाहनों का
विज्ञापन
registration - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में 25 हजार से ज्यादा ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं, जिनके नंबर बाहरी राज्यों के हैं। प्रदेश में बिना पंजीकरण के इनका कामर्शियल व निजी उपयोग किया जा रहा है। जम्मू के मुकाबले कश्मीर संभाग में ऐसे वाहनों की संख्या अधिक है। प्रदेश सरकार ने ऐसे वाहन मालिकों को अपने वाहनों का पंजीकरण अपने गृह जिले में आरटीओ व एआरटीओ कार्यालय में करवाने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश में केवल उन्हीं वाहनों का दोबारा पंजीकरण होगा, जिनका पंजीकरण बाहरी राज्यों में हुुआ है और लंबे समय से प्रदेश में चल रहे हैं। हालांकि इसमें सरकारी और निजी क्षेत्र के काम करने वाले लोगों के वाहनों को छूट होगी। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ये संख्या 20 से 25 हजार तक हो सकती है। कश्मीर संभाग में ऐसे वाहनों की संख्या ज्यादा है, ऐसे में उनका गैरकानूनी कामों में उपयोग भी ज्यादा हो रहा है।

सर्दी के मौसम में कश्मीर से हजारों लोग दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों में काम करने जाते हैं। वहां लोग इन गाड़ियों को सस्ती कीमतों पर खरीदते हैं, क्योंकि इनमें ज्यादातर ऐसे वाहन हैं जिनका परिचालन उन राज्यों में प्रतिबंध है। लोग इन वाहनों को बिना आरसी ट्रांसफर के इनका निजी व कामर्शियल उपयोग करते हैं। कश्मीर संभाग में पहले ही 250 ऐसे वाहनों को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गलवां घाटी संघर्ष की पहली बरसी, अखनूर में मिला ड्रोन समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें    
विज्ञापन


परिवहन और पुलिस विभाग चलाएगा ड्राइव
प्रदेश में कामर्शियल या नॉन कामर्शियल रूप में उपयोग हो रहेे बाहरी राज्यों के नंबर के वाहनों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएंगे। ऐसे वाहनों की जांच कर उन्हें वाहन पंजीकरण के लिए आरटीओ व एआरटीओ भेजा जाएगा, ताकि ऐसे वाहनों की वास्तविक संख्या हासिल हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें