फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पारा 34 पहुंचा, श्रीनगर अभी भी ठंडा

Tue, 28 Apr 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। गर्मी ने मंगलवार को फिर तेवर दिखाए। जम्मू में पारा 34 डिग्री के पार चला गया है। घाटी में सोमवार को हुई बारिश से ठंडक बनी हुई है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। गुलमर्ग न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी अपने रंग दिखाना शुरू किए और दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। मौसम साफ रहने से पारे में फिर उछाल आया और जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली-पानी की किल्लत भी बढ़ने लगी है। गर्मी का असर बाजार पर भी दिख रहा है। खरीदारी के लिए लोग शाम को ही तवज्जो देने लगे हैं। हालांकि, बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.3 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल में अधिकतम 8.2 और न्यूनतम तापमान 3.6, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.0 और न्यूनतम 0.0 डिग्री रहा।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें