फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज, 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना

Fri, 31 Jan 2025 11:36 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है उसके बाद 3-4 फरवरी को मौसम में फिर से बदलाव होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके बाद 3 और 4 फरवरी को भी मौसम करवट बदलेगा।जम्मू समेत कई जिलों में दिन में मौसम में सुधार के साथ पारे में उछाल आया है, लेकिन रात को ठंडक कायम है। लेह और गुलमर्ग में रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ रहने से दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 12.5, विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में 8.0 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह हल्के बादल रहे, लेकिन दोपहर को मौसम खुला रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 24.1 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 15.5, बटोत में 15.1, कटड़ा में 21.9 और भद्रवाह में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें