जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे छह आतंकियों को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अभी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
इससे पहले शनिवार देर रात उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने सेना पर हमला किया। यह हमला उस समय किया गया जब सेना की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
आतंकियों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग किए जाने के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। अतिरिक्त जवान भी मौके पर बुलाए गए हैं।
सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स की ओर से जिले के रायनार जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हरकत देखने के बाद जवानों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।