मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने जोजिला पास और अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से फिसलन के कारण आगामी 10 दिसंबर से कश्मीर को जोड़ने वाले श्रीनगर-सोनामर्ग-गुमरी मार्ग (जोजीला पास) पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
आगामी खराब मौसम में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य पुलिस ने अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां, गांदरबल, बडगाम, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा, बारामुला, बांडीपोरा, लेह, कारगिल में लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
प्रशासन ने आगामी 11 से 13 दिसंबर को मौसम के ज्यादा खराब रहने की आशंका को देखते हुए घाटी के सभी जिला उपायुक्तों को बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, राशन सहित अन्य जरूरी सामग्री के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।