फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी: जेएंडके की पहले दिन खराब शुरुआत

Sun, 14 Dec 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रणजी ट्राफी ग्रुप ए में रविवार को एनपीआर कालेज ग्राउंड, दिंदगुल, चन्नेई में 130 रन पर सात विकेट गिरने पर लग रहा था कि मुंबई पर शानदार जीत दर्ज करने वाला जेएंडके तमिलनाडु को छोटे स्कोर पर रोक देगा, लेकिन निचले क्रम में उतरे एम रंगराजन ने 93 रनों की अहम पारी खेलकर तमिलनाडु को पहली पारी में 254 रन के सम्मानजनक स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया।

इसके जवाब में पहले दिन जेएंडके की शुरुआत खराब रही और खेल खत्म होने तक 28 रनों पर दो विकेट गंवा दिए थे। पिछली पारी में जेएंडके की जीत के लिए 185 रन बनाने वाले अहम साबित हुए सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया आठ रन पर आउट हो गए। हालांकि जेएंडके की ओर से वसीम राजा ने तमिलनाडु के पांच विकेट गिराकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रविवार सुबह तमिलनाडु पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरा, लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। तमिलनाडु के 130 रनों पर सात विकेट गिर जाने से लग रहा था कि जेएंडके दबाव बनाने में कामयाब रहेगा, लेकिन निचले क्रम में उतरे रंगराजन ने 75 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों से ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी खेलकर जेएंडके के दबाव को पीछे छोड़ दिया।

इसके अलावा टीम की ओर से ए मुकंद ने 35, बी इंद्रजिथ ने 37, आर परासन्ना ने 16, यू सुशील ने 28 रनों की पारी खेली। जेएंडके की ओर से वसीम राजा ने शानदार गेंदबाजी कर 30.2 ओवर में 68 रन देकर तमिलनाडु के प्रमुख पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


एस बेग को आठ ओवर में 23 रन देकर दो सफलताएं मिलीं, जबकि कप्तान परवेज रसूल और एम गुप्ता एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। सोमवार दूसरे दिन के खेल में जेएंडके के बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक पिच पर टिककर बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। मुंबई के खिलाफ आठ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज राम दयाल की उंगली में चोट लगने से उन्हें तमिलनाडु के खिलाफ मैदान में नहीं उतारा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें