सर्द हवाओं की चपेट में पूरी रियासत है। खून जमा देने वाली ठंड में अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ा है। डल झील सहित अन्य नदी-नालों पर हलकी बर्फ की चादर जम गई है।
कारगिल में न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात गुजरी। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन सर्द हवाओं से कोई राहत नहीं मिलेगी।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान बीती रात से दो डिग्री बढ़कर माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पारे के लगातार गिरने से कश्मीर और लद्दाख प्रांत में जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है।
लद्दाख रीजन के कारगिल में सर्दी की सबसे बुरी हालत है। घाटी के गेटवे टाउन काजीकुंड में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान बढ़कर माइनस 4-6 डिग्री तक पहुंच गया है। साउथ कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी न्यूनतम तापमान गिर गया है।
खुश्क सर्दी से खांसी, फ्लू और संक्रमित बीमारियों में इजाफा हुआ है। जम्मू संभाग में शीत लहर से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह और शाम को शरीर को झकझोर देने वाली सर्द हवाएं जारी हैं।
जम्मू में वीरवार को मौसम साफ रहने के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
श्रीनगर माइनस 4.2
लेह माइनस 16.0
कारगिल माइनस 16.6
पहलगाम माइनस 7.4
गुलमर्ग माइनस 3.6
कुपवाड़ा माइनस 4.6
कुकरनाग माइनस 0.7
कटड़ा 5.8
जम्मू 4.4