फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः मां ने खोला दरवाजा तो सामने खड़ा था 32 साल पहले खोया बेटा, उसके बाद...

Wed, 18 Apr 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
RAMBAN - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रियासत में बुधवार को दिन एक परिवार के लिए शायद अब तक का सबसे खुशी का दिन था। उस परिवार की सालों पहले खोई खुशियां जब अचानक से 32 सालों बाद दहलीज पर दस्तक दी तो किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा था।

विज्ञापन

सामने दिख रहे उस सच को स्वीकार करने में कुछ पल मानों वहीं ठहर सा गया था। इस मौके पर खुशी से पागल परिवार के हर सदस्य का चेहरे से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे।
चलिए अब हम आपकों पूरी कहानी से रू-ब-रू कराते हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर के नगरोटा इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को सवेंदनशील इलाके में मंडराते देखा। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन युवक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


युवक ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो सुरक्षाबलों के भी होश उड़ गए। पूछताछ में  उसने बताया कि उसका नाम बशीर अहमद है। वो रामबन के पोगल तहसील के मालीगाम इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि जब वो सिर्फ 18 सालों का था तो उसने अपना घर छोड़ दिया था।

उसके बाद वो कभी वापस लौट के नहीं आया। यहां से जाने के बाद उसके पंजाब में बाबा लोगों का साथ पकड़ लिया और उन्हीं के साथ रहने लगा था। नगरोटा पुलिस ने उसके परिजनों को खोज कर उसे उन्हें सौंप दिया। इतने सालों बाद अपने खून से मिलकर परिवार का हर सदस्य खुशी से पागल नजर आ रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें