शहरी जीवनशैली में बदलाव और फास्ट फूड की बढ़ती लोकप्रियता
सबसे बड़ी वजह शहरी जीवनशैली और फास्ट फूडपोषण विशेषज्ञ मिताली गुप्ता ने बताया कि प्रोटीन की खपत में आई कमी का मुख्य कारण बदलती जीवनशैली और भोजन की आदतें हैं। खासकर युवाओं में डाइट को लेकर जागरूकता की कमी देखी जा रही है।
बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया पर दिखने वाले फूड ट्रेंड्स और डाइट प्लांस को फॉलो करना, स्वाद के लिए सेहत से समझौता करना आम हो गया है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं।
फास्ट फूड की बढ़ती खपत शहरी लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। बर्गर, पिज्जा, चाउमिन जैसे उत्पादों में प्रोटीन की मात्रा बहुत कम होती है। इनमें वसा और कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है जिससे शरीर का पोषण संतुलन बिगड़ता है। इसी वजह से फैटी लिवर जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। डॉ. परवीन जोगराज पूर्व चिकित्सा अधीक्षक, गांधीनगर अस्पताल