फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी और 9 OGW गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके से 2 सक्रिय आतंकवादी समेत 9 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि, सोपोर के वतलाब इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में गुप्त सूचना के बाद 7 जनवरी को पुलिस ने मरीन कमांडो (MARCOS), सीआरपीएफ और सेना के 22 आरआर के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान, दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान मुस्ताक अहमद चोपान निवासी वगाद त्राल एरिया और सैजुद्दीन शेख निवासी ददसरा त्राल के रूप में की गई है। ये आंतकवादी उत्तरी कश्मीर के युवाओं की जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठन में भर्ती करते थे। 
विज्ञापन


इन आतंकियों के साथ 9 ओवर ग्राउंड वर्कर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। जो इनके लिए काम करते थे। इनके पास से एक एके 47 राइफल, एक पत्रिका, 15 राउंड कारतूस, पिस्तौल और एक पत्रिका, दो हैंड ग्रेनेड, चार मोबाइल फोन और तीन पिस्टल की गोलियां बरामद किए गए हैं।

एसएसपी सोपोर हरमीत सिंह मेहता ने कहा कि पकड़े गए आतंकवादी ज्यादातर दक्षिण कश्मीर के हैं जो उत्तरी कश्मीर में युवाओं को सक्रिय करने के उद्देश्य से काम करते थे। दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद कमांडरों के साथ 2 आतंकवादी संपर्क में थे। सोपोर पुलिस ने कहा कि MARCOS का ऑपरेशन निकट भविष्य में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें