सांबा। जिले के विभिन्न क्षेत्राें में पशु तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस के कडे़ प्रयास के बावजूद भी पशु तस्कर सक्रिय हैं। सनद रहे कि केवल घगवाल थाना क्षेत्र में ही एक माह में डेढ़ दर्जन पशु तस्करी के मामले सामने आए हैं।
हालांकि पुलिस तस्करी रोकने के लिए सतर्क है। सभी थानों व चौकियाें के प्रभारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन सबके बावजूद भी पशु तस्कर अपने काम को जारी रखे हैं।
यही नहीं पशु तस्कर अपने वाहनाें में लाठियां व पत्थर ले कर चलते हैं ताकि यदि पुलिस के साथ उनका सामना हो जाए तो वे उनका मुकाबला कर सकें। पुलिस के अनुसार कई बार तो पशु तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों में लाठियां व टूल बाक्स में पत्थर बरामद किए गए हैं।
यही नहीं अधिकतर वाहन चालक नाके तोड़ कर भाग निकलते हैं, जिन्हें काफी दूर जाकर दबोचा जाता है व चालक अक्सर भाग जाने में सफल रहते हैं। तस्करी कर ले जाने वाले मवेशियों को स्थानीय लोगों के सुपुर्द किया जाता है। सोमवार को भी घगवाल थाना में मवेशी देखने को मिल रहे हैं।