सोपोर में शुक्रवार को चोटी कटवा समझकर एक युवक को पीटने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
J&K: Police arrested 12 ppl, accused of allegedly thrashing a man suspecting him to be a braid chopper, yesterday in Sopore pic.twitter.com/GcwYSGOyjr
— ANI (@ANI) October 21, 2017
एसएसपी सोपोर ने बताया कि, इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद 12 लोगों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ पत्थरबाजी में भी शामिल थे।
FIR was lodged y'day. The 12 were identified by videos of incident on social media. Some of them were involved in stone pelting: SSP Sopore pic.twitter.com/WnX1s4uy2b
— ANI (@ANI) October 21, 2017
बता दें कि कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में एक शख्स को चोटी कटवा समझकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने उसे जलाने की भी कोशिश की थी। युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया था, जिसकी पहचान नोपोरा सोपोर निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई थी।
बाद में पता चला कि वसीम दिमागी तौर पर बीमार है और वह अलग-अलग इलाको में घूमता रहता है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही थी।
कश्मीर में पिछले डेढ़ महीने से चोटी कटवा की दहशत से अफरा-तफरी मची हुई है। प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। कश्मीर के कई हिस्सो में पिछले एक माह में चोटी कटने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आई है।