फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर हत्या के आरोपियों पर 20 लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस ने छह लोगों की हत्या के आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों पर 10-10 लाख का ईनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनो आतंकी उत्तरी कश्मीर के सोपोर में कई लोगों के हत्या के आरोपी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सोपोर समेत आसपास के इलाकों में इन आतंकियों के पकडवाने पर 20 लाख के इनाम के पोस्टर भी लगवा दिए है। पोस्टर में जिन दो आतंकियों के उपर इनाम घोषित किया गया है उनमें अब्दुल कयूम नजर और इमत्याज अहमद कंदू शामिल है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी कश्मीर) गरीब दास ने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्होंने पहले सोपोर और आसपास के क्षेत्रों में दूरसंचार व्यवस्था बाधित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर-ए-इस्लाम की आड़ में हो रही हैं हत्याएं

इन हत्यायों के पीछे हिजबुल मुजाहिद्दीन के कंमाडर सैयद सलाउद्दीन का हाथ बताया जा रहा है। जो हिजबुल मुजाहिद्दीन के टूट तक बना नया आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम की आड़ में कर रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (उत्तरी कश्मीर) गरीब दास ने कहा कि बताया कि लश्कर-ए-इस्लाम, हिजबुल मुजाहिद्दीन से टूट कर बना गुट है और हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि पूर्व आतंकवादियों की हत्या इसी गुट ने करवाई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि पुसिल ने सोपोर में लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा दूरसंचार व्यवस्था ठप करने की धमकी को निष्प्रभावी करने में सफलता पाई थी और अब सोपोर में पूर्व आतंकवादियों की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनका पर्दाफाश करने के लिए प्रयासरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें