फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K News: श्रीनगर में नशीली दवाओं की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, ड्रोन से दवाएं बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 02:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

श्रीनगर में नशीली दवाओं की तस्करी पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 140 बोतल कोडीन फॉस्फेट, 38,530 रुपये नकदी, एक ड्रोन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नशीले पदार्थ, नकदी और ड्रोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सफाकदल पुलिस स्टेशन की टीम ने सफाकदल में लगाए नाके पर बाइक सवार तीन लोगों को रोका। इन लोगों की पहचान एजाज अहमद गनी निवासी अथवाजन श्रीनगर, ओवैस अहमद गोजरी निवासी बरारिपोरा, सफाकदल और मीर रोमन निवासी अली मस्जिद ईदगाह के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक डिब्बे में छिपाकर रखी गई कोडीन फॉस्फेट की 140 बोतलें, 38,530 रुपये की नकदी, 1 ड्रोन और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि ये ड्रग तस्कर उपभोक्ताओं (खरीदारों) की आवाजाही पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे थे। यह सुनिश्चित कर रहे थे कि खरीदार पुलिस के साथ न हों। श्रीनगर पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर आप अपने आस-पास कहीं भी नशीली दवाओं की तस्करी या कोई अन्य अपराध देखते हैं, तो निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या 112 डायल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें