कार्यक्रम में मौजूद गृहमंत्री और अन्य
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के वन और पर्यावरण मंत्री चौधरी लाल सिंह ने राजनाथ सिंह को सरदार पटेल के बाद देश का सबसे योग्य गृह मंत्री बताया है।
शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में मंत्री ने कहा कि जबसे राजनाथ गृह मंत्री बने हैं, तब से पाकिस्तान को करारा जवाब मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि राजनाथ धोती-कुर्ता के लिबास में भारतीय संस्कृति की परंपरा को जीवित रखने वाले देश के एकमात्र नेता हैं।
उन्होंने कहा कि शहीदों की याद में कठुआ में 1999 से लगातार समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने राजनाथ के समक्ष कंडी क्षेत्र की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र शहीदों की धरती है। उस इलाके को नशाखोरी की चपेट में लाने की साजिश चल रही है। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने शहीदों को नमन किया।