फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मिल रहा हवाला से पैसा

Wed, 25 Feb 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से संचालित हो रहे विभिन्न आतंकी संगठनों को खाड़ी व अन्य देशों से हवाला के जरिए फंड मिल रहा है। मंगलवार को लोकसभा में गृहराज्य मंत्री हरीभाई पी चौधरी ने इस बारे में कहा कि राज्य में आतंकी संगठनों को खाड़ी व अन्य देशों से हवाला के जरिए पैसे मिल रहे हैं जिससे इन संगठनों के प्रमुख आतंकी गतिविधियां फैला रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में इस संबंध में छह मामले दर्ज किए गए हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और देश में आतंक फैलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2014 में 57 एनकांउटर में 110 आतंकी मारे गए और 70 को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 47 सुरक्षा बल के जवान शहीद हुए।

प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि 2014 में भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की 268 और भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1018 घटनाएं हुई।
विज्ञापन


सरकार ने राज्यसभा में बताया कि राज्य में जून 2014 से इस वर्ष जनवरी तक 685 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सीजफायर के उल्लंघन में 14 नागरिकों और 4 सेना के जवानों ने जान गंवाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें