फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कश्मीर मुद्दा नहीं, पीओजेके पर हल निकालना जरूरी, सुनील शर्मा ने विदेश मंत्री जयशंकर का किया समर्थन

Thu, 06 Mar 2025 10:47 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के कश्मीर पर बयान का समर्थन करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है, समाधान पीओजेके पर होना चाहिए, और खालिस्तानी तत्व खुद हार जाएंगे।

विज्ञापन
सुनील शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के कश्मीर पर बयान पर जम्मू कश्मीर के विपक्षी नेता सुनील शर्मा ने कहा कश्मीर के इस मुद्दे का कोई हल नहीं चाहिए। यहां आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जीडीपी भी बढ़ी है - इसमें कोई शक नहीं है। अगर कुछ हल करना है, तो वह पीओजेके (पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर) के बारे में होगा।
विज्ञापन


कश्मीर मुद्दा पीओजेके से संबंधित है। आप इस पर जितने चाहें बहस और चर्चा कर सकते हैं। इस कश्मीर पर आप क्या चर्चा करेंगे? यह भारत का हिस्सा है, हम भारतीय हैं। यहां भारतीय संविधान लागू है। जो विदेश मंत्री ने कहा, वह सही है। लंदन में विदेश मंत्री के कार्यक्रम के बाहर खालिस्तानी प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कई संगठनों में ऐसे तत्व होते हैं जिनका मकसद भारत को तोड़ना है। खालिस्तानी ताकत भी उनमें से एक है।  ऐसे तत्व अपने आप हार जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें