फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद M.PHIL और NDA पास युवक बन रहे आतंकी

Sat, 21 Apr 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Terrorist - फोटो : File Photo
विज्ञापन

 दक्षिणी कश्मीर के एक और पढ़ा लिखा युवा आतंकी संगठन हिज्ब में शामिल हुआ है। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें वह हथियार लिए दिख रहा है। वायरल फोटो पर दी गई जानकारी के अनुसार आतंकी बना युवा एमफिल स्कॉलर था। हालांकि पुलिस की ओर से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अनंतनाग जिले के दहरुना गांव के जुबैर अहमद वानी बीते कुछ दिनों से लापता था। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हथियार समेत उसकी एक फोटो वायरल हुई है। लापता युवक आतंकी संगठन हिज्ब में शामिल हुआ है। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा तीन बहनें और एक छोटा भाई है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर तस्वीर के वायरल होने की जानकारी मिली है और इसको लेकर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पद्दपोरा इलाके का एक युवा ने हिंसा का मार्ग अपना लिया था। युवक की पहचान आबिद नाजिर चोपान के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक एनडीए और बीटेक पास है। सूत्रों की मानें तो वो जल्द ही सेना में आधिकारी बनने वाला था। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर उसकी एक फोटो वायरल हुई है। जिसमें युवक सेना की वर्दी में बंदूक लिए खड़ा है। इस तस्वीर में लिखा है कि युवक ने 18/04/2018 को आतंकी संगठन हिजबुल से जुड़ गया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें