फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से पांच मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वीरवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। शुक्रवार की सुबह जिले के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बनी के कोटी चंडियार में बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार भेड़ और एक बकरी की मौत हो गई। बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल माह में लोग सर्दी के कपड़े पहनने को मजबूर हुए हैं। बनी और मल्हार के इलाकों में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

अप्रैल महीने के दूसरे पखवाड़े में तापमान ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। वीरवार को दिन में तपिश बढ़ चुकी थी वहीं रात के समय आसमान पर घने बादलों के छाने और ठंडी ब्यार के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। बनी और मल्हार के इलाकों में शुक्रवार को दिन भर मूसलाधार बारश जारी रही। भारी बारिश के चलते तापमान में सात से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कठुआ, हीरानगर और बसोहली समेत बिलावर में भी बारिश की फुहारों से मौसम ने राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें