फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल-पल में बदल रहे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

Sat, 27 Dec 2014 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बेशक अभी तक राज्य में नई सरकार का गठन न हुआ हो, लेकिन सोशल मीडिया पर हर आधे घंटे के बाद एक नई सरकार बन रही है। इसमें कई को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है और कई को मंत्री। हर कोई अपनी पसंद की सरकार बना रहा है। लोगों ने अपने पसंद के विधायकों को मंत्री पद तक दे दिए हैं।
विज्ञापन


चुनाव को लेकर जितना क्रेज सोशल मीडिया पर था, उससे कई गुना अधिक अब सरकार के गठन को लेकर है। सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर सबसे अधिक सरकार को लेकर खींचतान चल रही है। कोई भाजपा-पीडीपी और कोई नेशनल कांफ्रेंस-भाजपा की सरकार बना रहा है। कई ने पीडीपी और एनसी दोनों की सरकार भी बनाई है।

पीडीपी-कांग्रेस की सरकार बनाई जा रही है। हालांकि, सबसे अधिक लोग नेशनल कांफ्रेंस और भाजपा की सरकार बना रहे हैं। जम्मू खित्ते के लोग हर हाल में भाजपा की सरकार चाहते हैं और इसे लेकर हर आधे घंटे के बाद सरकार का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक पल में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बना दिया जा रहा है, उसके अगले ही पल निर्मल सिंह को और फिर जुगल किशोर को। एक पल मुख्यमंत्री पीडीपी का बन जाता है तो दूसरे पल भाजपा का। थोड़ी देर के बाद नेशनल कांफ्रेंस का मुख्यमंत्री बना दिया जा रहा है।

भाजपा के हर क्षेत्र के विधायकों के समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बना रहे हैं। पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद को भी मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। भाजपा और पीडीपी की तरफ से तीन-तीन साल के लिए मुख्यमंत्री बनाना  भी दिलचस्प तरीके से पेश किया जा रहा है।

लद्दाख भी पीछे नहीं
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए कई ऐसे पोस्ट भी आ रहे हैं, जिसमें लद्दाख खित्ते से जीते विधायक को मुख्यमंत्री बनाने बनाया जा रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि न जम्मू, न श्रीनगर, लद्दाख से बने मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें