जम्मू कश्मीर सरकार ने राज्य से बाहर काम करने वाले कर्मचारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की है। इन्हें सलाह दी गई है कि किसी भी संकट की स्थिति में वे अपने संबंधित डीसी से संपर्क कर सकते हैं।
जीएडी की ओर से जारी आदेश में श्रीनगर के लिए डीसी फारूक अहमद लोन (मो नंबर 9419008004), बडगाम के डीसी अल्ताफ अहमद मीर (9419042651), अनंतनाग के डीसी सैयद आबिद रशीद (9419000090, 9469000090), पुलवामा के डीसी मुनीर उल इस्लाम (9419002903) से छात्र संपर्क कर सकते हैं।
बारामुला के डीसी नसीर नक्काश (9419013122), कुपवाड़ा के डीसी कुमार राजीव रंजन (9419080222), बांदीपोरा के डीसी सज्जाद हुसैन गनेई (9419040369), गांदरबल के डीसी तारिक हुसैन गनेई (9469562000), कुलगाम के डीसी शौकत एजाज भट (9419453888) तथा शोपियां के डीसी गुलाम मोहम्मद डार (9419150994) से संबंधित जिलों के कर्मचारी और छात्र संपर्क कर सकते हैं।
कर्मचारियों एवं छात्रों को कहा गया है कि वे अपने यहां के डीसी से संपर्क कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। वे समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगे।