फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी में फॉरेस्ट गार्ड रिश्वत लेते पकड़ा, शिकायत का निपटारा करने के लिए मांगे थे 40 हजार रुपये

Sun, 18 Jul 2021 07:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शिकायत के सत्यापन के बाद फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के खिलाफ 7 पीसी अधिनियम 1988 एवं 120-बी आईपीसी  के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राजोेरी के फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार और फॉरेस्टर एजाज मिर्जा को 40 हजार रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने फॉरेस्ट गार्ड को रंगे हाथों पकड़ा, जबकि जांच के दौरान फॉरेस्टर को भी काबू कर लिया। शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता के परिवार के खिलाफ डीएफओ राजोरी कार्यालय में दर्ज एक झूठी शिकायत के आधार पर फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार और फॉरेस्टर एजाज मिर्जा शिकायत के निपटारे के लिए 40 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


डीएफओ ने शिकायत रेंज अधिकारी को भेजी और मौके पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उसके भाई ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया, जो मामले की जांच कर रहे थे। उन्होंने मामले को तत्काल निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायत के सत्यापन के बाद फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के खिलाफ 7 पीसी अधिनियम 1988 एवं 120-बी आईपीसी  के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर: पहली बार रोबोटिक सर्जरी की ओर बढ़े कदम, घाटी के 130 सर्जनों को दिया रोबोटिक सर्जरी का डेमो
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी की तरफ से एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। जाल बिछाकर फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार को शिकायतकर्ता के भाई से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में मामले की जांच के दौरान अन्य आरोपी फॉरेस्टर एजाज मिर्जा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के घर की तलाशी सहित संबंधित अधिकारियों के कार्यालय परिसर में तलाशी ली गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें