फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, बाढ़ से कितने लाख करोड़ का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में आई भीषण आपदा के बाद सरकार और कई संगठन अब आंकलन करने में जुट गए है। रियासत की सरकार ने आज कहा कि इस प्रकृतिक आपदा में लगभग एक लाख करोड़ का नुकसान हुआ है, आशा है कि केंद्र सरकार इन सब प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन


राज्य के मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खंडे ने बताया कि कि बाढ़ में निजी व्यवसाय समेत सभी अन्य व्यवसायों में एक लाख करोड़ से अधिक के नुकासन का आंकलन है।

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार इस समय आपदा से हुए नुकसान के रिकार्ड को तैयार किए जा रहे हैं। जिसे राज्य सरकार इस सप्ताह केंद्र भेजकर आपदा में हुए नुकसान पर सहायता मांगेगी।

उमर ने स्पेशल पैकेज मांग की

मुख्य सच‌िव ने बताया क‌ि मैमो फ‌िलहाल तैयार क‌िया जा रहा है। इस मसौदे को जल्द ही केब‌िनेट के सामने पेश क‌िया जाएगा, जहां से स्वीकृत‌ि म‌िलते ही इसे इसी सप्ताह केंद्र भेज द‌िया जाएगा।

खांडे ने कहा क‌ि हम इसको लेकर बेहद ही आशावादी है क‌ि भारत सरकार जल्द ही पीड़‌ित लोगों को सहायता मुहैया करवा देगी। उन्होने बताया क‌ि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार को पत्र ल‌िखकर राज्य में बाढ़ से हुए प्रभाव‌ित लोगों के पुनर्वास के ल‌िए स्पेशल पैकेज की घोषणा करने का आग्रह क‌िया है।

हमने सरकार से गुजार‌िश की है क‌ि इस बाढ़ में पूरी तरह से टूटे पक्के घरों को पांच लाख का और आश‌िंक रुप से टूटे घरों को 2-2 लाख की सहायता दी जाए।
विज्ञापन

6.5 लाख हेक्टेयर जमीन बाढ़ में बर्बाद

इस आपदा में लगभग 83000 पक्के घर पूरी रह से धराशायी हो गए। वहीं, लगभग 96000 घर को आश‌िंक रु‌प से नुकसान हुआ है।

कच्चे घरो की बात करे तो लगभग 21 हजार घर इस बाढ़ में पूरी तरह से ध्वस्त हो गए और लगभग 54 हजार कच्चे घरों को आश‌िंक रुप से नुकसान हुआ है।

बाढ़ में 5611 करोड़ की फसल इसके भेंट चढ़ गई, और लगभ 6.5 लाख हेक्टेयर जमीन को इस बाढ़ ने बुरी तरह से प्रभाव‌ित हुई है। वहीं लगभग 40 हजार जानवर भी इस आपदा के श‌िकार हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें