घेरा वैसे ही, बताना मुश्किल कि आतंकी भाग गए या वहीं है
बसंतगढ़ का इलाका काफी घने जंगल वाला है। आतंकियों की तलाश में जिस ताकत से ऑपरेशन शुरू किया था, उसी ताकत के साथ अब भी आतंकियों की तलाश की जा रही है। अभी बताना संभव नहीं है कि आतंकी भाग गए या वहीं हैं।
भीमसेन टूटी, आईजी, जम्मू
26 जून को मारा गया था आतंकीबता दें कि 26 जून को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें पाकिस्तानी आतंकी माैलवी मारा गया था, जो जैश का कमांडर बताया जा रहा है। आतंकी का शव बरामद किया गया था। इसके शव के पास एम 4 कारबाइन जैसे हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ था।