फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुलगाम के काजीगुंड मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक पुलिसकर्मी घायल, ऑपरेशन जारी

Tue, 14 Nov 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम के काजीगुंड मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। ऑपरेशन अब भी जारी है। 
विज्ञापन

  #UPDATE Kulgam encounter: One jawan lost his life and a policeman injured. Operation underway. #JammuKashmir — ANI (@ANI) November 14, 2017



जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ दो जगह कासो चलाया। कुलगाम के काजीगुंड और अवंतीपुरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। 2 हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकवादियों के इलाके में छुपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन जारी है।

अवंतीपुरा के त्राल इलाके में आतंकियों को घेरने के लिए सुरक्षाबलों ने कासो ऑपरेशन चलाया है। इस ऑपरेशन में पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स और  सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। एक तरफ काजीगुंड के वाल्टेंगू इलाके में एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। दूसरा एनकाउंटर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के त्राल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि नोवोबग कुंड और कुलगाम के काजीगुंड आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया जो बाद में एनकांउटर में बदल गया है।  पुलिस, आरआर और सीआरपीएफ के जवान ऑपरेशन में जुटे हैं।

गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों का खात्मा करने के लिए भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन ऑलआउट चलाया जा रहा है। . 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें