रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप के ये झटके शनिवार की सुबह 8:36 बजे महसूस किए गए। झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में शनिवार को भूकंप के भारी झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप के ये झटके शनिवार की सुबह 8:36 बजे महसूस किए गए। झटके लगने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से करीब 184 किलोमीटर दूर और पृथ्वी की सतह से 129 किलोमीटर नीचे था। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस साल 2023 में जून से लेकर अभी तक जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग तीव्रता के 12 भूकंप आ चुके हैं। इससे पहले पिछले महीने ही 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं, डोडा में ही 13 जून को भी भूंकप आया था और उसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी। 13 जून के भूकंप में दर्जनों इमारतों और घरों में दरारें देखने को मिलीं थी। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार तड़के 4:17 बजे भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 रही थी।