कोरोना संक्रमण का असर परिवहन विभाग के कार्यों पर भी पड़ा है। आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों में लर्निंग, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिन लोगों ने मई में स्लॉट बुक कराए थे, उन्हें निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
अब इन आवेदकों को ड्राइविंग ट्रायल के लिए ऑनलाइन आवेदन करके नई डेट पर स्लॉट दोबारा बुक कराना होगा। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के कारण मई में होने वाले लर्निंग लाइसेंस टेस्ट और ड्राइविंग लाइसेंस ट्रायल को निरस्त किया गया था।