जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज बनदीप सिंह ने रणजी ट्राफी में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने का नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
अगरतला में त्रिपुरा के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में बनदीप मात्र 15 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाने वाले देश के पहले बल्लेबाज बन गए। मैच के तीसरे दिन बनदीप ने 16 गेंदों पर 51 रन बनाए और नॉट आउट रहे।
जम्मू कश्मीर की रणजी टीम ने 3 विकेट पर 163 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। आपको बताते चलें कि उस सास हुए रणजी मुकाबलों में जम्मू कश्मीर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।