राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रियासत के तमाम लोगों को बैसाखी की बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन उत्तर भारत के लोगोें के लिए खास महत्व रखता है। खासकर सिख समाज के लिए यह दिन विशेष है, क्योंकि इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी।
इसके अलावा इसी दिन भारत में नए साल की शुरुआत होती है। राज्यपाल ने रियासत की शांति, विकास और समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने इस मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बैसाखी पर्व आपसी भाईचारे और खुशियों का संदेश देता है। उन्होंने समाज के तमाम वर्गों के बीच आपसी प्यार और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाने के लिए बल दिया।
वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने भी बैसाखी के मौके पर रियासत के लोगों को बधाई दी। खासकर सिख बिरादरी के लोगों को बधाई देते हुए डा. द्राबू ने कहा कि रियासत में अलग-अलग धर्मों और समाज के लोग अपने पर्व-त्योहार खुशियों के साथ मनाते हैं। इसमें अन्य धर्म के लोग भी शामिल होते हैं।
जो अनेकता में एकता का परिचायक है। उन्होंने रियासत में शांति और समृद्धि की दुआ भी मांगी। विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली, डिप्टी चेयरमैन जहांगीर हुसैन, पब्लिक वर्क्स मंत्री अल्ताफ बुखारी, पीएचई मंत्री सुखनंदन चौधरी और नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान व विधायक देवेंद्र राणा ने भी बैसाखी पर रियासत के लोगों को बधाई दी।