पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से आधी रात से सुबह 6:45 तक गोलीबारी जारी रही है। हालांकि गोलीबारी में कोई हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Arnia Sector, no casualties/loss reported. The firing that began at midnight, continued till 6:45 AM
— ANI (@ANI) September 16, 2017
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सीमा पार से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ था। गोलीबारी में शहीद हुए जवान की पहचान सीटी बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा इसमें एक स्थानीय युवक भी घायल हुआ था।