फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Board Exam: जम्मू और कश्मीर बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के पेपर

Fri, 27 Dec 2024 06:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां जारी की हैं। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 19 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 17 मार्च तक होगी। साफ्ट जोन के तहत परीक्षा पहले आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने साफ्ट जोन के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और यह 19 मार्च तक चलेगी, वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 17 मार्च तक होगी।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा में 15 फरवरी को अतिरिक्त विषयों की परीक्षा होगी। इसके बाद 17 फरवरी को सोशल साइंस, 20 फरवरी को हिंदी/उर्दू, 24 फरवरी को इंग्लिश, 27 फरवरी को व्यावसायिक विषय, 3 मार्च को साइंस विषय, और 19 मार्च को अंतिम परीक्षा (प्रिंटिंग और आर्ट ड्राइंग) होगी। यह परीक्षा कुल 33 दिनों तक चलेगी।

वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। इस दिन साइंस संकाय में बॉयोलाजी, आर्ट्स संकाय में राजनीति विज्ञान और कॉमर्स में अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी। 24 फरवरी को इंग्लिश विषय की परीक्षा और 17 मार्च को जियोग्राफी विषय के पेपर के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त हो जाएगी। यह परीक्षा कुल 31 दिनों तक चलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू और कश्मीर संभाग के स्कूलों को हार्ड और साफ्ट जोन में बांटा है। साफ्ट जोन में स्थित स्कूलों की परीक्षा पहले होगी, इसके बाद हार्ड जोन के स्कूलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें