जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से कुछ दिनों के बाद 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम निकाला जा सकता है। बोर्ड परीक्षा परिणाम निकालने को लेकर अंतिम चरण में काम कर रहा है। वहीं परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। मार्च और अप्रैल में दसवीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं हुई थीं।
खराब मौसम के कारण कई बार परीक्षाएं प्रभावित भी हुईं, जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बोर्ड परिणाम निकालने के लिए अंतिम चरण में काम कर रहा है। पहले 12वीं का परिणाम निकाला जाएगा और इसके बाद दसवीं का। बोर्ड की सेक्रेटरी बीना पंडिता ने बताया कि चार-पांच दिन के अंदर किसी भी दिन परिणाम निकाल दिया जाएगा।