फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एंटी करप्शन ब्यूरो का पत्र लीक करने के आरोप में जेके बैंक के दो अधिकारी निलंबित

Sat, 15 Jun 2019 08:00 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर बैंक - फोटो : File Photo
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर बैंक ने सोशल मीडिया पर एसीबी पत्र लीक करने के मामले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एचआर इम्तियाज अहमद खान और एग्जीक्यूटिव एचआर जाहिद इदरिस शामिल हैं।

विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें जम्मू-कश्मीर बैंक में फर्जी नियुक्तियों की जांच चल रही है। इस बाबत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)  बैंक के मुख्यालय में छापा भी मार चुके हैं। 

बता दें एसीबी राज्य में पीडीपी-भाजपा सरकार के दौरान राजनीतिक हस्तक्षेप पर की गई लगभग 1200 नियुक्तियों से संबंधित रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी है। यह सभी नियुक्तियां बैंक के तत्कालीन चेयरमैन परवेज अहमद के कार्यकाल के दौरान हुई थीं।
विज्ञापन


फिलहाल परवेज अहमद को पद से हटा जा चुका है। अब उनकी जगह आरके छिब्बर इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बैंक में की गई इन अवैध और फर्जी नियुक्तियों के संबंध में एक शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्यूरो ने मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें