फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल के 2 आतंकी, 1 गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2017 11:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकियों ढेर - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके अलावा एक अन्य आतंकी को अपनी गिरफ्त में भी लिया है। 
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, देर रात लगभग 3:00  कुलगाम के खुदवानी इलाके में सेना ने इलाके में छिपे आतंकियों को घेरकर मार गिराया है। वहीं एक अन्य आतंकी को अपनी गिरफ्त में भी लिया है। इसके अलावा सेना ने आतंकियों के पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं।

सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान सयार वानी और दाऊद इल्लाही के रूप में की गई है, जो दोनों ही एचएम के साथ जुड़े थे। इस घटना के बाद कुलगाम और अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई हैं। इसके अलावा कुलगाम में ट्रेन सेवाओं को मुठभेड़ के बाद रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें