फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन, नक्शा, चाकू और वर्दी जैसे सामान बरामद

Thu, 05 Oct 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र अखनूर में आतंकी देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन में नक्शा, भारतीय करेंसी, धारदार हथियार और रोजमर्रा के कई सामान बरामद किए गए। खबर मिलने के फौरन बाद सेना ने अपने शिविरों की तरफ जाने वाले रास्तों को पब्लिक के लिए सील कर दिया है और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है। 
विज्ञापन


अखनूर में तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद जम्मू पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में अखनूर की तरफ आ रहे सभी रास्तों पर नाकों की चौंकरी बढ़ा दी गई है। वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है और उसके बाद ही उन्हें छोड़ा जा रहा है। तीनों संदिग्ध बुधवार रात सेना की यूनिट के पास देखे गए थे। तीन में से एक सेना की वर्दी में था। यह जगह पुलिस थाने के पास है। जिसके बाद सेना ने रात को ही पूरे क्षेत्र को घेर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें